
मुख्यमंत्री बोले कि कांग्रेस पार्टी में ना तो महिलाओं का सम्मान किया जाता है ना कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है
18-Jan-2022 | Politics / राजनीति, Uttarakhand / उत्तराखंड , National International / देश विदेश, Dehradun | By Sristiमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं नैनीताल की पूर्व विधायक और लोकप्रिय नेता सरिता आर्या का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। उन्होंने भाजपा की नीतियों और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए, विकासवाद में आस्था जताई है।
मुख्यमंत्री बोले कि कांग्रेस पार्टी में ना तो महिलाओं का सम्मान किया जाता है, ना कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है और ना ही ये दल जनता का सम्मान करता है। उत्तराखंड को कांग्रेस से ना तो कोई आस है और ना ही इस पर विश्वास उत्तराखंड को चाहिए केवल भाजपा और विकास।