
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
13-May-2025 | राजनीति, जीवनशैली, खेल, मनोरंजन, उत्तराखंड, देश विदेश, Religious, Education, Tourism, Dehradun, Rishikesh, Haridwar, Roorkee, Almora, Nanital, Tehri Garhwal, Pauri Gharwal | By Sristiदेहरादून। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने आज राजधानी देहरादून में सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमे अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सफल आयोजन के उपलक्ष में अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, प्रदेश अध्यक्ष ,रामगोपाल गोयल को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हे स्मृति चिन्ह भेट किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके योगदान और नेतृत्व की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों के लिए प्रेरणा देने के लिए कहा गया। अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश चंद गोयल, रमेश अग्रवाल, रमेश गोयल, विवेक अग्रवाल, श्रीमती रमा गोयल, सेठ लचछु गुप्ता, विशाल गुप्ता, निकुंज गुप्ता, नितिन जैन, उपेंद्र अग्रवाल, राजेश गुप्ता, राहुल अग्रवाल अखिलेश अग्रवाल, ने अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का भी आभार प्रकट किया।