होम / पोस्ट

सीएम धामी ने फोन पर की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बात

देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे उत्तराखंड के श्रद्धालुओं मदद के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी फोन पर बात की। उन्होंने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की। 

मुख्यमंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ से भी फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरनाथ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावितों को हरसंभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर प्रशासन से अमरनाथ यात्रा में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की हरसंभव सहायता प्रदान करने करने का अनुरोध भी किया। सीएम ने बताया कि केंद्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित वापस निकाले लिए तत्परता से कार्य कर रही है।

 

4045

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें