मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने घरों पर तिरंगा लहराने का अनुरोध किया
04-Aug-2022 | उत्तराखंड, देश विदेश, Dehradun | By Sristiदेहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज एवं समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करने की एक अनुपम पहल है।मेरा समस्त प्रदेशवासियों से विनम्र अनुरोध है कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के मध्य अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लहराएं।जय हिन्द !