होम / पोस्ट

पौड़ी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुँच कर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली

देहरादून – पौड़ी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुँच कर अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारियों से लगातार जिला अधिकारियों से संपर्क में रहने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने डीएम पौड़ी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की। मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

 

5521

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें