होम / पोस्ट

नैथाना पुल के पास से SDRF ने किया शव बरामद

देहरादून – जनपद टिहरी गढ़वाल- नैथाना पुल के पास से SDRF ने किया शव बरामद। आज 28 नवंबर 2022 को SDRF को एक स्थानीय व्यक्ति से सूचना प्राप्त हुई की नैथाना पुल के पास एक शव दिखाई दे रहा है। उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के हमारह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा की नैथाना पुल के नीचे नदी मे एक शव दिखाई दे रहा है।

SDRF टीम द्वारा शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।शव की पहचान भी कर ली गयी। मृतक महिला कल से लापता चल रही थी व नदी किनारे महिला की चप्पल को देखकर SDRF टीम ने कल रात भी सर्च ऑपरेशन चलाया था। मृतक महिला की पहचान कस्तूरी देवी उम्र – 70 ग्राम – नैथाना, जिला -टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई । SDRF टीम में उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय, मुख्य आरक्षी विवेकानंद राणाकोटी, आरक्षी मुकेश कुमार, आरक्षी उपेंद्र इष्टवाल, आरक्षी कृष्ण सिंह एवं आरक्षी अरविन्द सिंह शामिल रहे ।

5129

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें