
उत्तराखंड में रात 2 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए
13-Jan-2023 | उत्तराखंड, देश विदेश, Dehradun, Uttarkashi | By Sristiदेहरादून– उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रात 2:12 बजे भूकंप ने जोशीमठ के लोगों को दहला दिया। दिन में बारिश और बर्फबारी के कारण परेशान लोगों के लिए यह मुसीबत बढ़ाने वाली आफत आई। हालांकि, भूकंप की तीव्रता 2.9 रही। इस कारण लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई। जोशीमठ के घरों में आई दरारों के बाद से ही भूकंप जैसी स्थिति बनने पर लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान नहीं हुआ।
भूकंप का केंद्र जोशीमठ से करीब 240 किलोमीटर दूर था। भूकंप के कारण जोशीमठ में नुकसान पहुंचने की आशंकाओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी परेशान कर दिया। आनन-फानन में इस स्थान की जानकारी मंगाई गई। हालांकि, झटका तेज नहीं होने के कारण लोगों को अधिक दिक्कत नहीं हुई।