होम / पोस्ट

राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरी में (Reservation) 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किये जाने पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक संगठन, बड़ी संख्या में मौजूद छात्राओं ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कोई राज्य और समाज तभी विकसित हो सकता है, जब हमारी मातृशक्ति सशक्त हो। राज्य में महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण (Reservation) को बरकरार रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये गये। विधानसभा से राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण (Reservation) का विधेयक पास किया गया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण (Reservation) देने के साथ ही ‘मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना‘, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना और पोषण अभियान जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश में महिलाओं का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा पंचायतों से लेकर नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। आज महिलाएं पंचायत स्तर पर अपने गांव को सशक्त करने का कार्य कर रही है। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका रही उसी प्रकार आज राज्य के विकास में महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं।

 

4067

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें