होम / पोस्ट

उत्तराखंड: तीर्थनगरी ऋषिकेश में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया सुविधायुक्त

ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और आगामी कुंभ को देखते हुए गंगा किनारे एक नया आस्था पथ बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग ने इस परियोजना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था…जिसमें से 23 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। धनराशि जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। प्रस्तावित आस्था पथ बैराज पुल के पास गंगा के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में करीब 600 मीटर लंबा बनाया जाएगा। इसे श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप विकसित किया जाएगा। योजना के तहत हर 66 मीटर पर तीन नए घाट बनाए जाएंगे…जहां स्नान की व्यवस्था होगी। साथ ही पूरे पथ पर आकर्षक लाइटिंग और बैठने की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

अधिकारियों का मानना है कि नए आस्था पथ से मौजूदा घाटों और रास्तों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। विशेष पर्वों और मेलों के दौरान यहां भारी भीड़ उमड़ती है…जिससे ट्रैफिक और आवागमन प्रभावित होता है। नया मार्ग बनने से श्रद्धालुओं को शहर के भीड़भाड़ वाले हिस्से से गुजरे बिना गंगा तट तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि त्रिवेणी घाट से बैराज तक पहले से ही आस्था पथ बना हुआ है…जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग टहलने और गंगा दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नया आस्था पथ बनने से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

5667

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें