होम / पोस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया

त्रिपुरा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगरतला पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस और वाम दलों को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट, कांग्रेस और मोथा पार्टी तीनों मिले हुए हैं। कांग्रेस और कम्युनिस्ट तो सामने से मिले हैं लेकिन मोथा टेबल के नीचे से इनसे मिली हुई है। पहले राशन कार्ड,सस्ता अनाज लेने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी की कैडर के पास जाना पड़ता था, लेकिन हमने कैडर का राज समाप्त कर संविधान का राज बनाया है। PM ने जो HIRA का मंत्र दिया-हाईवे, इंटरनेट,रेलवे, एयरपोर्ट,उसके आधार पर त्रिपुरा को विकसित करने का काम हमने किया है।

4757

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें