देहरादून के सहसपुर में विकास कार्यों की नई शुरुआत
12-Feb-2026 | जीवनशैली, उत्तराखंड, Tourism, Dehradun, Rishikesh, Haridwar, Nanital, Tehri Garhwal, Pauri Gharwal, Kumaon, Uttarkashi, Chamoli | By Sristiसहसपुर : देहरादून में मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को साझा किया तथा विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे षड्यंत्रपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण राजनीतिक प्रयासों की सच्चाई जनता के समक्ष रखी।उत्तराखंड में टूलकिट के जरिए सुनियोजित रूप से नैरेटिव गढ़ने और लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। अर्बन नक्सलवादी और विघटनकारी ताकतें देवभूमि को अपना केंद्र बनाना चाहती हैं। देवभूमि में ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा रही है लेकिन इसकी आड़ में मर्यादाओं को रौंदने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी, इसी कारण सख़्त धर्मांतरण और दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं। धौलास भूमि प्रकरण सहित सभी संदिग्ध मामलों की जांच के आदेश दिए गए हैं। देवभूमि की एक इंच जमीन भी राष्ट्रविरोधी ताकतों को नहीं दी जाएगी। मुस्लिम यूनिवर्सिटी की चर्चा उत्तराखंड की मौलिक पहचान को कमजोर करने की विपक्ष की मंशा को उजागर करती है। कांग्रेस द्वारा यूसीसी का विरोध तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण है। विकास की रफ्तार से घबराए लोग ही भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सरकार उत्तराखंड के विकास और अस्मिता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री Sahdev Singh Pundir जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

