होम / पोस्ट

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौपा नवनिर्वाचित मेयर को ज्ञापन

देहरादून। आज देहरादून के नगर निगम कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर के साथ कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल से भेंट कर मोहल्ला समिति में हुए फर्जीवाड़े पर दोषियों पर कानूनी कार्यवाही व करोड़ों की लूट की रिकवरी हेतु ज्ञापन प्रेषित किया। उल्लेखनीय है की कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने देहरादून नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान में मोहल्ला समिति का भ्रष्टाचार प्रमुखता से उठाया था। मेयर सौरभ थपलियाल ने इस विषय पर शीघ्र ही उचित कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि हमने आरटीआई व पत्राचार के माध्यम से 2019 से 2024 तक मोहल्ला समिती में भारी अनियमितता व भ्रष्टाचार का खुलासा किया, जिस पर निगम को जाँच बैठानी पड़ी। जाँच में 100 कर्मचारियों को फर्जी पाया गया और 90 करोड़ का सरकारी धन का भ्रष्टाचार हुआ किन्तु अभी तक न जाँच रिपोर्ट सार्वजनिक करी गयी है और न ही कोई कानूनी कार्यवाही हुई है।

यह निगम में न सिर्फ सरकारी धन की लूट हुई बल्कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के हक पर डाका डालने का काम किया गया। हमने नवनिर्वाचित मेयर से अनुरोध किया है कि दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो और सरकारी धन की उनसे ब्याज सहित रिकवरी करी जाय, अन्यथा हम सड़क से लेकर न्यायालय तक इस भ्रष्टाचार के विषय पर संघर्ष करेंगे। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, पार्षद मुकीम अहमद, पार्षद रोबिन त्यागी, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी, नवीन रमोला, गगन छाछर, नितिन चंचल मसूरी विधानसभा अध्यक्ष अंकित थापा, रोहित अरोड़ा, पार्षदगण, पार्षद का चुनाव लड़े नेतागण व अन्य नेताओं ने प्रतिभाग किया।

4165

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

Latest Video

More Videos

side-banner

side-banner

side-banner