होम / पोस्ट

Dehradun Airport: जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए उड़ान शुरू, 20 मई तक की बुकिंग हुई फुल

जौलीग्रांट हेलीपैड से दो धामों के लिए उड़ान शुरू हो गई। है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि एमआई 17 की 20 मई तक की बुकिंग फुल हो चुकी है।  जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ दो धामों के लिए आज सुबह से हेलिकॉप्टर उड़ान शुरू हुई। पूजा-अर्चना के बाद रुद्राक्ष एविएशन के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने विभिन्न स्थानों के कुल 16 श्रद्धालुओं को लेकर सुबह करीब 7: 00 बजे दो धामों के लिए उड़ान भरी। लगातार चौथे वर्ष जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान शुरू की गई है। मौसम ठीक रहने पर हेलिकॉप्टर एक दिन में  दो बार उड़ान भरेगा। जिसमें कुल 40 श्रद्धालु आवाजाही कर सकेंगे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि एमआई 17 की 20 मई तक की बुकिंग फुल हो चुकी है।  यह उड़ान बरसात शुरू होने से पहले करीब 15 जून तक संचालित की जाएगी। उसके बाद बरसात बाद 15 या 20 सितंबर के बाद दोबारा यह उड़ानें शुरू की जाएंगी।

6009

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

Latest Video

More Videos

side-banner

side-banner

side-banner