होम / पोस्ट

बिना फार्मासिस्ट चल रहे मेडिकल स्टोर बंद, DLSA सचिव सीमा डुंगराकोटी ने की 6 स्टोरों की जांच

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून हरीश कुमार गोयल के निर्देशों के अनुपालन में जनहित एवं आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुंगराकोटी द्वारा “Safe Drugs: Safe Life” campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ सहसपुर, बड़ा-रामपुर, छोटा-रामपुर, झाझरा, सुद्धोवाला क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मानेन्द्र सिंह राणा, औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी भी शामिल रहे। टीम ने मेडिकल स्टोर्स में औषधियों के रखरखाव, अभिलेखों के संधारण, क्रय-विक्रय संबंधी नियमों, लाइसेंस, फार्मासिस्ट रिकॉर्ड, एक्सपायरी दवाइयाँ, निपटारे की प्रक्रिया और सीसीटीवी संचालन की विस्तृत जाँच की।बालाजी मेडिकोज, सभावाला, सहसपुर में फार्मासिस्ट और मालिक अनुपस्थित मिले। फ्रिज खराब अवस्था में था और अधिकांश दवाइयाँ एक्सपायरी पाई गईं, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया। रैक में गंदगी और धूल मिली। अत्यधिक अनियमितताओं के चलते स्टोर को तत्काल बंद कराया गया और दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई।पर्व मेडिकल स्टोर, सभावाला में फार्मासिस्ट और मालिक उपस्थित मिले, लेकिन एक्सपायरी दवाओं का रख-रखाव अव्यवस्थित था। रैक से 6 माह पुरानी एक्सपायरी दवाएं मिलीं। नारकोटिक्स बिल और PAN-D दवाई का बिल नहीं दिखाया गया। अनियमितताओं के कारण स्टोर बंद कराया गया।ग्लोबल फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स, बड़ारामपुर में होलसेल विक्रय होता है। फार्मासिस्ट अनुपस्थित थे लेकिन अन्य फार्मासिस्ट मौजूद थे। स्टोर साफ-सुथरा मिला, एक्सपायरी दवाएं नहीं मिलीं और तापमान डिस्प्ले वाला फ्रिज था। टीम ने रख-रखाव व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

जनता मेडिकल स्टोर, छोटारामपुर में एक्सपायरी दवाओं का रख-रखाव अव्यवस्थित, रैक पर गंदगी और सीसीटीवी बंद मिला। फ्रिज खराब था और उसमें रखे इंजेक्शन खराब पाए गए, जिन्हें मौके पर नष्ट किया गया। स्टोर को बंद कर क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई।शंभु मेडिकल स्टोर, झाझरा हाल ही में खुला था। यहां सीसीटीवी और एक्सपायरी दवाओं के रख-रखाव की व्यवस्था नहीं थी। टीम ने व्यवस्थाएं पूर्ण होने पर ही स्टोर खोलने का आदेश दिया।हेल्थ केयर फार्मेसी, सुद्धोवाला में फार्मासिस्ट और मालिक अनुपस्थित मिले। सीसीटीवी नहीं था और फ्रिज बंद था। अनियमितताओं के चलते स्टोर बंद कर कार्यालय में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि सभावाला, छोटा-रामपुर, बड़ा-रामपुर, सुद्धोवाला क्षेत्र के कई अन्य मेडिकल स्टोरों ने निरीक्षण की जानकारी मिलते ही अपने स्टोर बंद कर दिए।सचिव सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य एवं जीवन से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी मेडिकल स्टोर पर बिना पर्चे के प्रतिबंधित दवाओं का विक्रय, एक्सपायरी दवाओं का उपयोग या अन्य अनियमितता मिले तो उसकी सूचना संबंधित विभाग या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून को दें।

5439

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

ad-banner