होम / पोस्ट

अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की कार दुर्घटना में मौत

बॉलीवुड –‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ शो में जैस्मीन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय का मंगलवार को निधन हो गया। वैभवी की मृत्यु हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में हुई। वह 32 वर्ष की थीं। उनका जो चंडीगढ़ में परिवार है, वह उनके शव को मुंबई लेकर आ रहे हैं। वैभवी का अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह 11 बजे मुंबई में किया जाएगा।

साराभाई वर्सेज साराभाई टेक-2 शो में वैभवी के साथ काम कर चुके निर्माता-अभिनेता जेडी मजेठिया ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने खुलासा किया कि उपाध्याय की कार टर्न लेते समय घाटी में गिर गई। उन्होंने बताया कि कार में वैभवी का मंगेतर भी मौजूद था, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

3918

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

Latest Video

More Videos

side-banner

side-banner

side-banner