होम / पोस्ट

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति व उत्तरायणी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति व उत्तरायणी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किए जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

9167

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

side-banner

side-banner

side-banner