होम / पोस्ट

चंपावत में बन रहा आधुनिक साइंस सेंटर, छात्रों को मिलेगा लाभ

चंपावत : जनपद चंपावत में ₹55.52 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निश्चित रूप से यह साइंस सेंटर चंपावत सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने एवं प्रयोगात्मक रूप से विषयों को समझने में  सहायक सिद्ध होगा।इस अवसर पर विद्यालयी बच्चों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान आधारित मॉडलों का अवलोकन किया तथा नौनिहालों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम में माननीय दायित्वधारी श्री श्याम नारायण पाण्डेय जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी जी, भाजपा के माननीय जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

7573

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

side-banner

side-banner

side-banner