होम / पोस्ट

सूर्य देवभूमि चैलेंज द्वितीय संस्करण सफल समापन, प्रतिभागियों का सम्मान समारोह सम्पन्न

उत्तराखंड : भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के द्वितीय संस्करण का गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में समापन समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को भी सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया।सूर्य देवभूमि चैलेंज के दूसरे संस्करण में भारतीय सेना के 100 जांबाज़ जवानों सहित देशभर से आए लगभग 200 प्रतिभागियों ने केदार-बदरी ट्रेल पर 113 किमी के दुर्गम मार्ग को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस साहसिक अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई।ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति को सशक्त करते हैं तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ सीमांत क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करते हैं।कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, मेजर पुष्पेंद्र सिंह जी, ओलम्पिक पदक विजेता मुक्केबाज श्री Vijender Singh जी, माननीय विधायक श्री Vinod Kandari जी, भाजपा के माननीय जिलाध्यक्ष श्री उदय रावत जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

4025

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

ad-banner