होम / पोस्ट

Uttarakhand Weather: चटक धूप ने बढ़ाई उमस, आज राहत के आसार, 25 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद

Uttarakhand Weather Update: देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान कर रही है। रविवार को धूप के साथ उमस ने भी परेशान किया। खासकर मैदानी इलाकों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। हालांकि दिन भर धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा सामान्य से ऊपर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। रविवार को सुबह से चटक धूप के चलते दून का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.5 डिग्री रहा। पर्वतीय इलाकों के अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

3652

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

ad-banner