रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ
18-Jul-2026 | राजनीति, जीवनशैली, उत्तराखंड, Dehradun, Rishikesh, Haridwar | By Sristiमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से विकास की गति दोगुनी हुई है और राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।केंद्रीय रेल मंत्री बोले- यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन किया जाएगाकेंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल देश के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है और नई रेल सेवाएं प्रदेश के आर्थिक विकास, पर्यटन और जनसुविधाओं को नई गति प्रदान करेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो इसे प्रतिदिन चलाया जायेगा उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस गढ़वाल और कुमाऊं के लिए सेतु का कार्य करेगी।
उत्तराखण्ड में रेलवे के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए केन्द्रीय रेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड से देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए प्रमुख नई और विस्तसारित 20 रेल सेवाएं शुरू की गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने राज्य में रेलवे के विस्तार के लिए पूरा सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
रेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 से अब तक उत्तराखंड से देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए शुरू की गई प्रमुख नई/विस्तारित नियमित रेल सेवाओं की सूची-
1. देहरादून – आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस
2. देहरादून – लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस
3. योग नगरी ऋषिकेश – प्रयागराज एक्सप्रेस
4. योग नगरी ऋषिकेश – वीरभूमि (मालदा टाउन) एक्सप्रेस
5. योग नगरी ऋषिकेश – यशवंतपुर (बेंगलुरु) एक्सप्रेस
6. देहरादून – बनारस एक्सप्रेस
7. देहरादून – सुभेदारगंज (प्रयागराज) एक्सप्रेस
8. हरिद्वार – गोरखपुर एक्सप्रेस
9. हरिद्वार – अमृतसर एक्सप्रेस (विस्तारित/नई सेवा)
10. टनकपुर – दिल्ली (पूर्णागिरि जनशताब्दी सेवा का विस्तार/सुदृढ़ीकरण)
11. लालकुआँ – राजकोट एक्सप्रेस (विस्तारित सेवा)
12. लालकुआँ – कोलकाता एक्सप्रेस
13. काठगोदाम – जैसलमेर एक्सप्रेस
14. काठगोदाम – मुंबई (बांद्रा टर्मिनस) एक्सप्रेस (विस्तारित सेवा)
15. देहरादून – कोटा एक्सप्रेस (सुधारित/विस्तारित सेवा)
16. हरिद्वार – लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष सेवा (बाद में नियमित संचालन)
17. लालकुआँ – किशनगंज एक्सप्रेस (विशेष से नियमित संचालन की दिशा में सेवा)
18. उत्तराखंड से विभिन्न राज्यों के लिए नई मौसमी/विशेष सेवाओं में से एक को बाद में नियमित सेवा के रूप में शामिल किया गया।
19. टनकपुर से नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस।
20. रामनगर- देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा।
इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी, विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट, श्री अरविंद पांडे और रेलवे के अधिकारी मौजूद थे।
