होम / पोस्ट

Rainfall: मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बरकरार, कोल्हूखेत के पास सड़क धंसने से बढ़ी चिंता

Rainfall: मसूरी-देहरादून  - लगातार बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पानीवाला बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। यहां पांच जुलाई से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पानीवाला बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क पर मोटी दरारे पड़ गई, हालांकि मार्ग पर आवागमन तो जारी है, लेकिन सड़क की स्थिति को देखते हुए कभी भी बड़ा हिस्सा धंसने का खतरा बना हुआ है। सड़क धंसने के कारण वाहन चालकों को अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ रही है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो सड़क को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है, जिससे मसूरी का देहरादून मार्ग से यातायात  प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र सिंह, गौरव रावत ने बताया कि  संबंधित विभाग को जल्द स्थायी मरम्मत करानी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में छोटे-छोटे भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है, जबकि पर्यटकों को भी मौसम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास बढ़ गया है।बारिश के चलते बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिल रही है। कई लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए हैं और निर्माण कार्य भी लगभग ठप पड़े हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने कहा कि सड़क पर दरार आई है, स्थिति पर नजर बनी हुई है।

3189

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

ad-banner