देहरादून में धारित्री स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण, सैनिक परिवारों की स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
26-Jul-2026 | जीवनशैली, उत्तराखंड, Dehradun | By Sristiआज मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून में मुख्यालय उत्तराखण्ड सब एरिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थ केयर कैंप "धारित्री" का भ्रमण किया। इस दौरान कैंप में आए लोगों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न विशेषज्ञ उपचारों की जानकारी प्राप्त की।"धारित्री" केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का एक सार्थक प्रयास है। यह पहल हमारे सैनिक परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य, उनके सम्मान और विशेष रूप से मातृशक्ति की देखभाल एवं सशक्तीकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।इस सराहनीय पहले के लिए मुख्यालय उत्तराखण्ड सब एरिया, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून, डॉ. सूरज प्रकाश मेमोरियल सोसायटी, वेलमेड हॉस्पिटल तथा सभी चिकित्सकों, विशेषज्ञों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिक्स और स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
