होम / पोस्ट

Uttarakhand लगातार जारी है बारिश, दो दिन रहेगी शांति, 14 अगस्त को फिर पकड़ेगी रफ्तार

Uttarakhand: उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई, वैसे बीते कुछ दिनों से राज्य भर में लगातार बारिश हो रही है। हाल में खास कर देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश हुई है। हालांकि राज्य के दूसरे हिस्सों में भी बारिश होती रही। लगातार बारिश के बावजूद, उत्तराखंड में इस साल कुल वर्षा सामान्य से थोड़ी कम रही है।विभाग के अनुमान के मुताबिक 12 और 13 अगस्त को बारिश कुछ कम हो सकती है, लेकिन 14 अगस्त से फिर से रफ्तार पकड़ने के आसार हैं।अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी तथा पौड़ी गढ़वाल में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड का जोखिम हो सकते हैं। निचले क्षेत्रों में वर्षा के कारण सतही जल बहाव एवं जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मौसम विभाग एवं अन्य तकनीकी संस्थानों से प्राप्त पूर्व चेतावनियों के आधार पर राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

3997

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

side-banner

side-banner

side-banner