होम / पोस्ट

Dehradun: देहरादून में 181 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, बन्नू बिरादरी का 79वां दशहरा उत्सव तैयार

Dehradun: बन्नू बिरादरी की ओर से देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले 79वें दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान दशहरा कमेटी ने कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रमुख आकर्षणों की जानकारी साझा की।दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख नागपाल के अनुसार, इस वर्ष रावण का 181 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है, जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 70-70 फीट ऊंचे होंगे। पिछले साल के मुकाबले रावण के पुतले की ऊंचाई लगभग 60 फीट अधिक रहेगी। उत्सव के लिए लंका को भी भव्य रूप दिया जा रहा है।बन्नू बिरादरी का दशहरा उत्सव 20 अक्टूबर को परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत गोपीनाथ मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा से होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 5 बजे लंका दहन और शाम 6:05 बजे रावण दहन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री खजान दास और मेयर सौरभ थपलियाल के शामिल होने की संभावना है।

3541

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

Latest Video

More Videos

side-banner

side-banner

side-banner