होम / पोस्ट

मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता को हरिद्वार में श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

4522

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

Latest Video

More Videos

side-banner

side-banner

side-banner