होम / पोस्ट

क्रिकेट में भारत की बेटियों ने जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्ली – 19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फाइनल में सामना श्रीलंका से था। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था, जबकि श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। कांस्य पदक के मैच में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 117 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम आठ विकेट पर 97 रन ही बना सकी।

6507

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

Latest Video

More Videos

side-banner

side-banner

side-banner