होम / पोस्ट

मुख्यमंत्री धामी से बी.आर.ओ महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने भेंट की

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में बी.आर.ओ महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने भेंट की। इस अवसर पर महानिदेशक ने बीआरओ द्वारा पिथौरागढ़ में बनाई जा रही बलुआकोट से तवाघाट और लिपुलेख से जोलिंगकोंग सड़क निर्माण के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी समय में आदि कैलाश और पार्वती कुंड आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। राज्य में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि की संभावनाओं को दृष्टिगत राज्य सरकार आगामी 50 सालों की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, चीफ इन्जीनियर लोक निर्माण विभाग दीपक कुमार यादव एवं बी.आर.ओ. के अधिकारी उपस्थित रहे।

6975

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

Latest Video

More Videos