होम / पोस्ट

मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खेली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चम्पावत में लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत विधानसभा चम्पावत एवं लोहाघाट के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन, भेंटवार्ता एवं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने न्याय के देवता गोलू (गोल्जयू) महाराज के मन्दिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली खेली। 
 

5979

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें