होम / पोस्ट

केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 07 लाख के पार हो गया है

केदारनाथ धाम -विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 07 लाख के पार हो गया है। 10 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। मात्र 28 दिनों में 7,10,698 श्रद्धालुओं ने श्री केदारनाथ जी के दर्शन किए हैं। यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढ़ंग से संचालित करने के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे किसी श्रद्धालु का यदि स्वास्थ्य खराब या किसी कारण से घायल होने के स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ाव पर एमआरपी खोली गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसीएस मर्तोलिया ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा में आज ओपीडी के माध्यम से 3024 तीर्थ यात्रियों का उपचार किया गया जिसमें 2329 पुरुष एवं 695 महिलाएं शामिल हैं। अब तक ओपीडी एवं इमरजेंसी के माध्यम से 70,406 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया है।

4531

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

Latest Video

More Videos

side-banner

side-banner

side-banner