होम / पोस्ट

इस दिन बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे

चमोली – हेमकुंड साहिब की यात्रा अब अंतिम दौर में है। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होंगे। ऐसे में गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से हेमकुंड आने वाले श्रद्धालुओं से समय से प्लान बनाकर आने की अपील की।हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई काे शुरू हुई थी। तब से लेकर अब तक यहां करीब एक लाख 67 हजार 792 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। अब यात्रा अपने अंतिम दौर में है। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया, इस समय हेमकुंड साहिब का मौसम अच्छा है। वर्तमान में यहां न ज्यादा गर्मी है और न ज्यादा ठंड। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

6266

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

Latest Video

More Videos

side-banner

side-banner

side-banner