होम / पोस्ट

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने किया बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्याे का निरीक्षण

बद्रीनाथ धाम – आज जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ जीएमवीएन में प्रोजेक्ट इंप्लिमेंटेशन यूनिट (पीआइयू) के अधिकारियों, आईएनआई के डिजाइन कन्सल्टेंट, वाडिया इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों एवं तकनीकी एक्सपर्ट के साथ संचालित निर्माण कार्याे की विस्तृत समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्याे के लिए जरूरी सामग्री को एडवांस में मंगवाया जाए। रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कार्याे को प्राथमिकता पर रखते हुए मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्याे को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा किया जाए।

जो श्रमिक छुट्टी जा रहे है उनका रिपलेसमेंट रखा जाए। ताकि कही पर भी कोई व्यवधान न आए। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्थाओं ने बद्रीनाथ में संचालित कार्याे की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बद्रीनाथ धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, अराइवल प्लाजा, अस्पताल विस्तारीकरण, मंदिर का सौन्दर्यीकरण कार्य तेजी चल रहा है। जबकि शेष नेत्र व बद्रीश झील सौन्दर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में है। वही बीआरओ बाईपास, वन वे लूप रोड़ का निमार्ण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ धाम में ट्रैफिक, पार्किंग, साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, यात्री रजिस्ट्रेशन, टोकन और क्यू मैनेजमेंट सहित यात्रियों की सुविधाओं के लिए तमाम मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और संबधित अधिकारियों निर्देशित किया कि धाम में यात्री सुविधाओं को सामान्य सुचारू बनाए रखा जाए।

5732

0 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

Latest Video

More Videos

side-banner

side-banner

side-banner